होलिका दहन विषयक २०२५
હર મહાદેવ Jay bhgvan ॐ नमो नारायण ।
होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल की प्रदोष व्यापिनि पूर्णिमा को भद्रा रहित करना शास्त्रोक्त बताया गया है | इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी गुरुवार दिनांक 13 मार्च 2025 को प्रातः 10:36 से पूर्णिमा प्रारंभ होगी जो अगले दिन 14 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12:25 तक रहेगी | अतः प्रदोष काल में पूर्णिमा केवल 13 मार्च गुरुवार को ही रहने से होली का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा | शास्त्रानुसार होलिका दहन में भद्रा यदि निशिथ समय अर्थात अर्धरात्रि के समय से पहले समाप्त हो जाती है तो ,भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए | इस वर्ष भद्रा निशिथ (अर्धरात्रि) समय 12:36 से पूर्व ही समाप्त हो रही है | अतः दिनांक `13 मार्च गुरुवार को भद्रा पश्चात रात्रि 11:30 से 12:36 के मध्य होलिका दहन` करना शास्त्रोक्त रहेगा |
ओम नमो नारायण शास्त्रीय सिद्धांत #shashtriji_bhavngar
Comments